फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
सौरिख रोड पर बाइक रिक्शे पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते सपा नेता योंगेंद्र सिंह याद? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बेरोजगारी के मुद्दे पर शुक्रवार को सपाइयों ने बाइक रिक्शा पर गांवों में प्रदर्शन कर केेंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान अखिलेश सरकार की उपलब्धियां भी ग्रामीणों के बीच गिनाईं।
विज्ञापन

सौरिख रोड स्थित ग्राम सभा जाफराबाद में योगेंद्र यादव के नेतृत्व एकत्र हुए सपाई रोजगार दो रोजगार, युवाओं को जुमला नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगाते हुए बाइक रिक्शों पर निकले। आसपास के गांवों में जाकर प्रदेश में रही अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
योगेंद्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश होकर काम कर रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। भाजपा की सरकारों से युवा, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। जनता की समस्याओं को लेकर सपाई युवाओं के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेंगे। प्रदर्शन में आलोक यादव, पवन राजपूत, सुधीर सविता, नागेंद्र यादव, अर्पित यादव, पवन राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें