फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर रहे ट्रैक्टर ने छात्र ने कुचला, मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते छात्र के परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर से साइकिल पर अपने गांव दूध लेने जा रहे चचेरे भाइयों को खनन में लगे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई और दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों छिबरामऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। घायल बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मनिकापुर निवासी किसान सुधाकर दुबे के बेटे बेटा सागर (13) और भतीजा देव (08) छिबरामऊ में फर्रुखाबाद रोड पर बने मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को दोनों साइकिल से गांव दूध लेने जा रहे थे। विजयी नगला गांव के पास खनन में लगे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सागर के दोनों पैर कट गए, देव के सिर व पैर में चोटें आईं। दोनों को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सागर को केजीएमयू लखनऊ और देव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पृथ्वीपुर निवासी नन्हें पुत्र कैलाश को पकड़ लिया था।
सुधाकर के भाई दिवाकर दुबे का आरोप है कि गांव के माखन पुत्र गोपाल के खेत में पृथ्वीपुर निवासी अमन रावत उर्फ बिप्पी जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खनन करा रहे थे। खनन में लगा ट्रैक्टर नन्हें चला रहा था। कक्षा पांच का छात्र सागर अपने पिता का इकलौता बेटा था। देव कक्षा चार में पढ़ता है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें