फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरी बिजली की केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। धर्मशाला रोड बाजार में रविवार को अचानक एबीसी केबल जलने लगी। वह टूटकर नीचे गिर गई पर स्पार्किंग होती रही। जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत रही।
विज्ञापन

कस्बा में बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई गई।
अंडरग्राउंड बिछने के बाद भी गांधी चौराहा पर बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। गांधी चौराहा से अंदर बस्ती व खैरनगर मार्ग तक एबीसी लाइन पड़ी है। रविवार सुबह करीब नौ बजे धर्मशाला रोड पर एबीसी केबल में आग लग गई। आग लगने से केबल टूटकर नीचे गिर पड़ी। आसपास मौजूद व्यापारी व लोग दुकानों में छिप गए।
बिजली अधिकारियों को फोन कर व्यापारियों ने आपूर्ति बंद कराई। इस दौरान गनीमत रही कि कोई भी खरीदार और व्यापारी करंट की चपेट में नहीं आया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि कई बार व्यापारियों ने आए दिन कस्बा में एबीसी केबल में फॉल्ट आने की शिकायत की है। जल्द ही कस्बा में केबल बदलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें