कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते सपाई।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लोकमाता अहिल्याबाई के नाम को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों ने राज्यपाल कोे संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार को दिए। साथ ही भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई।
अंशु पाल की अगुवाई में सपाइयों ने एकता कपूर के निर्देशन में बनी वेब सीरिज वर्जिन भास्कर-2 के विरोध में ज्ञापन दिया। इसमें आरोप है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से एक छात्रावास दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में बहुत ही अश्लील के दृश्य फिल्माए गए हैं। महिला उत्थान, महिला सम्मान के लिए भी यह प्रस्तुतिकरण ठीक नहीं है।
सपा नेताओं ने एकता कपूर से सर्वसमाज से माफी मांगने की मांग भी की है। कहा कि वेब सीरीज से लोकमाता के नाम से दिखाए गए छात्रावास का नाम फिल्म में बदला जाए या हटाया जाए। इसके अलावा राजेश पाल की अगुवाई में विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित की मांग करने को लेकर भी अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। श्रीशंकर शर्मा, सतेंद्र शर्मा, हरदीप शर्मा, रतनदीप शर्मा, संदीप शर्मा, एडवोकेट राम भजन पाल, आलोक पाल, अंकित पाल, नाजिम खां, इंजीनियर अनिल पाल आदि शामिल रहे।