उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्री?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास में हुई। इस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कहा कि लॉकडाउन में बिजली बिल, बैंक ब्याज, रोड टैक्स सरकार माफ करे। इससे व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी।
पर्यटक आवास गृह में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार होना जरूरी है। जिले में हर कस्बेे व गांव के व्यापारियों को संगठन में जोड़ा जाए। जिससे संगठन की बैठक होने पर अधिक से अधिक व्यापारी शामिल होकर अपनी समस्या को रख सकें। कई व्यापारी इस लॉकडाउन में तबाह हुए हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि इस लॉकडाउन अवधि में बिजली बिल, बैंक ब्याज, रोड टैक्स माफ किया जाए। लॉकडाउन के चलते व्यापारी को सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिससे व्यापारी पूरी तरह से टूट गया है। इस मौके पर विवेक राजपूत, पूरन यादव, आशीष यादव, युवा प्रदेश मंत्री अमन हुसैन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष उमर फारूकी, इमरोज अहमद समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।