फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की जेब से 24 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। घर लौट रहे प्रधान की जेब से टेंपो सवार युवक 24 हजार रुपये निकाल कूदकर भाग गया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी क्षेत्र में तेरामल्लू ग्रामसभा के प्रधान रामकृपाल कटियार ने बताया कि वह शुक्रवार को वह शहर में पंजाब नेशनल बैंक से मिड-डे-मील का 34 हजार रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालने के बाद टेंपो में बैठकर घर लौट रहे थे। 10 हजार रुपये उन्होंने दूसरी जेब में रखे थे। जीटी रोड पर जिला अस्पताल के पास टेंपो की आगे सीट पर बैठे एक युवक ने जेब से पैसे निकालकर चलते टेंपो से कूदकर भाग निकला।
पुलिस उसे दो दिन टरकाती रही। रविवार को प्रधान ने मानीमऊ चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद चौकी पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें