फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बारिश, घरों व दुकानों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में रविवार दोपहर बाद तीन घंटे हुई झमाझम बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे कई जगह दुकानों और घरों में पानी भर गया। सड़कों और गलियों में तो घुटनों तक भरा पानी काफी देर तक भरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश न होने से किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन

सुबह धूप निकलने से उमस रही लेकिन दोपहर करीब 12 बजे से शहर के आसमान पर काले बादल मड़राने लगे। एक बजे शहर में बारिश शुरू हो गई। तीन बजे तक हुई झमाझम बारिश होने से सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया। बस स्टाप के पास कई दुकानों में पानी भर गया। शेखपुर, नखासा और चिरैयागंज में कुछ घरों में भी बारिश का पानी भर गया। नवीन सत्र न्यायालय के सामने कन्नौज-सरायमीरा माग, जीटी रोड पर जगह-जगह जलभराव रहा।
गोला कुंआ-मानपुर रोड पर हौदापुर्वा में पानी भरने से करीब एक घंटा आवागमन बंद रहा। बारिश में फॉल्ट के चलते बिजली भी गुल हो गई। शाम करीब सात बजे तक बिजली विभाग की टीमों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। शहर के करीबी क्षेत्र मानीमऊ, जलालपुर पनवारा और जसोदा में भी बारिश नहीं हुई। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने बताया कि इस समय धान और मक्का की फसलों में पानी की आवश्यकता है। अगले दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें