फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों पर दर्ज मुकदमे वापस हों

विज्ञापन
तिर्वा एसडीएम को ज्ञापन देती सपा महिला मोर्चा की महिलाए। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सहकारिता बैंक के प्रतिनिधि पद के मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद आठ सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस कारण सपा नेताओं में आक्रोश है। महिला सपा नेताओं ने तहसील में प्रदर्शन के साथ नारेबाजी कर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील महिला सभा की जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत के नेतृत्व में कई महिला सपा तहसील पहुंची। यहां प्रदर्शन कर महिलाओं ने नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जयकरन सिंह को दिया। इसमें कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए है।
अगर जल्द यह मुकदमें वापस न लिए गए तो लोग आंदोलन शुरू कर देगी। इस मौके कुसुम यादव, राजकुमारी, कल्पना यादव, श्रीदेवी, सरला, रूबी राजपूत और रेशमा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें