फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर पॉजिटिव की टीबी संक्र्तमण की भी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अब हर कोरोना पॉजिटिव में टीबी संक्रमण की भी जांच होगी। टीबी मिलने पर हाईरिस्क पर कोरोना और टीबी का उपचार किया जाएगा। जिससे उसे जल्द से स्वस्थ किया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइड लाइन जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 1250 टीबी मरीज हैं, इसमें 28 कोरोना पॉजिटिव हैं। टीबी ग्रसित कोरोना पॉजिटिव मरीजों का 20 दिनाें से उपचार चल रहा है लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
टीबी मरीजों को कोरोना से बचाने के लिए जिले के 19 डीएमसी (एकीकृत बलगम परीक्षण केंद्र) पर सप्ताह में जांच की जा रही है। चिकित्सा विभाग का मानना है कि टीबी ग्रसित मरीज पर कोरोना सबसे अधिक घातक होता है। जिससे मृत्युदर बढ़ रही है। इस कारण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अब सभी कोरोना संक्रमितों की टीबी जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टीबी ग्रसित संक्रमित का मरीज की हाईरिस्क स्तर पर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया है कि सभी संक्रमितों की टीबी जांच कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला टीबी अधिकारी डा. जेजे राम ने बताया कि छाती का एक्स-रे व न्यूक्लियर एसिड एम्पलिफिकेशन टेस्ट (एनएएटी) सीबी-नॉट और ट्रू-नॉट से टीबी की जांच होती है। मौजूदा समय कोरोना की जांच भी इसी विधि से की जा रही है। इससे दोनों जांचों में कोई खास परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

टीबी के चार प्रमुख लक्षण
1- दो हफ्ते से अधिक खांसी
2-दो हफ्ते से बुखार आना
3-तेजी से शरीर का वजन घटना
4-रात में सोते वक्त पसीना आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें