फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ की 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ब्लॉक क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम पूरी तरह ठप हैं और 76 ग्राम पंचायतों में आवास प्लस की सूची भी अधूरी है। एडीओ पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा में ये लापरवाही सामने आई। उन्होंने पंचायत सचिवों को सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत मृदुल दुबे ने कहा कि 74 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण होना है। पंचायत सचिव एक सप्ताह में निर्माण पूरा कराएं। असेह, धरनीधरपुर नगरिया, हमीरपुर, खुड़ावा, लोकपुर, मदारीपुर कसाबा, मदारपुर, लोधापुर, प्रेमपुर, रौरी व सिंहपुर समेत जिन 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप हैं उनके सचिवों को मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
एडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत बेहटा खास, गिरधरपुर, खोजीपुर व घिलोई खास में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन विद्यालयों के बाहर बाउंड्रीवाल नहीं हैं, उनमें ग्राम निधि से बनवाया जाएगा। विद्यालयों में टूटे शौचालयों की मरम्मत के अलावा फर्श बनवाई जाएगी। रंग-रोगन का कार्य शिक्षा विभाग अपने बजट से करेगा।
विज्ञापन

बैठक में एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह, देवेंद्र पाल, कौशलेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, विनय यादव, दीपक, अनुज मिश्रा और शिवम पाठक आदि मौजूद रहे।
18 गांवों में शौचालय निर्माण पर विवाद
एडीओ समाज कल्याण मृदुल दुबे ने बताया कि जमीन न मिलने और विवाद के कारण ग्राम पंचायत औराई, रुपपुर, सराय गोपाल, धरनीधरपुर नगरिया, लड़ैता, हरिबल्लभपुर, नंदलालपुर, पलिया बूंचपुर, लोकपुर, खुड़ावा, त्यौर, कुंअरपुर बनवारी, सलेमपुर, कपूरपुर, कैरदा, मेंदेपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें