फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 केंद्रों पर महिलाएं सिलेंगी यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। परिषदीय छात्रों की यूनिफार्म समूह की महिलाएं तैयार करेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली खेप में सात हजार बच्चों की यूनिफार्म तैयार करने के लिए कपड़ा समेत सभी सामान आजिविका मिशन योजना कार्यालय पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

देश में चल रहे कोरोना काल के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए की छात्रों को निशुल्क वितरण की जाने वाली यूनिफार्म समूह की महिलाएं सिलें। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
सरकार के आदेश मिलते ही शिक्षा विभाग समूह की महिलाओं से यूनिफार्म तैयार करवाने की तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को ब्लाक में आजिविका मिशन कार्यालय पर शिक्षा विभाग की ओर से पहली खेप में सात हजार छात्रों के लिए तैयार की जाने वाली यूनिफार्म का कपड़ा समेत अन्य सामान आया है। एडीओ शमीम अहमद ने बताया कि यूनिफार्म तैयार कराने के लिए 31 सेंटर बना दिए हैं, जहां पर समूह की महिलाएं यूनिफार्म तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें