फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मंडी समिति में मूंगफली बेचने जा रहे किसान की डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मंगलवार को सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नादेमऊ निवासी किसान रमेश चंद्र राठौर (55) गांव के ही सलीम खां के साथ छिबरामऊ की मंडी समिति जा रहे थे। बाइक सलीम चला रहा था। सलीम हेलमेट पहने था। फर्रुखाबाद चौराहे पर पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश चंद्र गंभीर घायल हो गए, जबकि हेलमेट पहने होने के कारण बाइक चालक सलीम बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद डीसीएम सवार मौके से भाग निकला। घायल रमेश चंद्र को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एक्सरे के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एक्सरे कराकर लौटते समय रमेश ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर रमेश के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव के पास बिलखते रहे। परिजनों ने बताया कि रमेश सोमवार को मूंगफली छिबरामऊ मंडी में उतार गए थे, उसे बेचने के लिए मंडी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं। इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें