फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने नहीं सुनीं तो चंदा कर नाली बनवा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर (कन्नौज)। नाली न होने से कई वर्ष से घरों के बाहर जलभराव हो रहा था, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से फरियाद की। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो अब चंदा करके नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। मजदूरों के बजाए ग्रामीण श्रमदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील की ग्राम पंचायत बेहरिन के मजरा रतापुरवा में ढाई सौ मीटर की एक गली में नाली नहीं है। इससे घरों के सामने पानी भरा रहता है। आने जाने में दिक्कत के साथ बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने नाली बनवाने के लिए कई बार प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों से फरियाद की लेकिन सभी जगह उन्हें बजट न होने की बात कह टरका दिया गया।
परेशान ग्रामीणों ने आपस में चंदा किया और नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। ग्रामीण वीरभान सिंह, रामवीर ने बताया कि किसी ने 500 रुपये तो किसी ने एक हजार रुपये दिए हैं। कुंदन, पुष्पेंद्र, सौरभ, अरविंद और अमर सिंह ने कहा कि मोहल्ले के लोग श्रमदान कर रहे हैं। ग्राम प्रधान कुसुमा ने बताया कि नाली निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना में है। बजट न मिलने से निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें