फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को थाने से भगाया, सीओ से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 160 फीट ऊंची टावर पर फांसी लगाने वाले खरौली गांव के गजेंद्र सिंह की मां ने पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने और थाने से भागने का आरोप लगाया है। महिला की फरियाद पर सीओ ने तहरीर थाने भिजवाकर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गजेंद्र की मां रानी देवी ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक ने गजेंद्र सिंह को गुमराह कर जमीन का बैनामा करा लिया था और पैसे के लिए टालता रहा। आठ अगस्त की शाम लगभग सात बजे गजेंद्र पैसे मांगने गया था। युवक ने कुछ साथियों के साथ उसकी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया था।
इसके बाद गजेंद्र ने आत्महत्या कर ली। रानी देवी ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने गई थी जहां पुलिसकर्मियों ने प्रताड़ित कर भगा दिया। इसके बाद महिला ने सीओ शिवकुमार थापा से गुहार लगाई। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला की तहरीर थाने भिजवा दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें