फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन से धोखी से करा लिया जमीन का बैनामा

विज्ञापन
जानकारी देते दयाराम। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। दवा दिलाने के बहाने नेत्रहीन वृद्ध को तहसील लाकर उसकी जमीन का फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वृद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

नथा नगला गांव निवासी दयाराम पुत्र लालाराम नेत्रहीन हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को गांव के कुछ लोग उन्हें छिबरामऊ दवा दिलाने ले गए थे। दवा दिलाने की बजाय तहसील ले गए और वहां धोखा से उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम पर करा लिया।
मामले होने के बाद जालसाजों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए नेत्रहीन वृद्ध कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि तहरीर मिली है, इसकी जांच कसाबा चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह को सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तमंचा समेत दो गिरफ्तार
छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला चिंता थाना अछल्दा जिला औरैया निवासी सत्येंद्र गिहार पुत्र बच्चूलाल गिहार, शिवम गिहार पुत्र संजय गिहार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर के दो तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। संवाद
शांतिभंग में गिरफ्तार
छिबरामऊ। करनौली चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह ने ग्राम नौगांई निवासी अरुण कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें