थाने में धरने पर बैठी सलेमपुर गांव की महिलाएं।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। सलेमपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से 51 लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट एक पक्ष की महिलाएं शुक्रवार को थाने में धरना पर बैठ गईं।
धरने पर बैठीं सुनैना देवी पत्नी मदन बाथम, गुड्डी देवी पत्नी जहान सिंह, गुड्डी देवी पत्नी धनपाल सिंह ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। बाद में महिलाओं ने मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि महिलाओं के प्रार्थनापत्र पर जांच करवाई जा रही है।