फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाथियों के साथ गड्ढे में नहा रहा बालक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। खोजीपुर गांव में शुक्रवार को साथियों के साथ बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय बालक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के किसान इकरार खां का पुत्र जावेद खां (10) गांव के लड़कों के साथ खेतों पर बकरियां चराने गया था। खेतों पर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बच्चे नहाने लगे। उसी दौरान जावेद पानी भरे गड्ढे में डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो साथियों ने गांव में सूचना दी।
विज्ञापन

गांव के कुछ युवकों ने गड्ढे में घुसकर तलाश किया तो जावेद मिट्टी में दबा हुआ मिला। परिजन जावेद को सौ शय्या अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जावेद चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। गांव के प्राइमरी पाठशाला में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें