ठठिया (कन्नौज)। कई सल से चल रहे प्रेम-प्रसंग के बाद प्रेमी युगल ने परिजनों से शादी करने की बात कही, तो परिजनों ने इंकार कर उन पर बंदिशें लगा दीं। इस पर शुक्रवार को दोनों थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने की मांग की।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव नेरा रहने वाली युवती थाने पहुंची और फोन कर उसने ठठिया निवासी प्रेमी को भी बुला लिया। दोनों ने प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को प्रेम-प्रसंग की जानकारी दी। युवती ने बताया कि उन दोनों की जाति अलग-अलग है। करीब तीन साल से एक दूसरे प्यार करते हैं। परिवार के लोग शादी करने से इंकार कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाया, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट से सामने पेश किया जाएगा। उनके आदेश के मुताबिक कार्रवाई होगी।