फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने सरेराह वुद्ध को उठाया

विज्ञापन
लुटेरष्को पकड़ कर ले जाती युवकों की भीड़। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
प्रेमपुर। दवा लेने के लिए प्रेमपुर आए वृद्ध को सरेराह बाइक सवार दो बदमाशों ने उठा लिया। शोर मचाने पर दुकानदारों ने बदमाशों को पकड़कर पिटाई की फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों बदमाश औरेया जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ग्राम नगला बाउरी निवासी महेश चंद्र (62) पुत्र पूसेलाल शाक्य शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे दवा लेने के लिए प्रेमपुर आए थे। चौहान टेंट हाउस के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उनका मुंह दबाकर बाइक पर बिठा लिया। बदमाश का हाथ हटाकर महेश ने शोर मचा दिया, इस पर आसपास के दुकानदार दौड़े। लगभग पचास मीटर की दूरी पर सामने ट्रक आने से बदमाश बाइक समेत गिर गए। भीड़ ने उन्हें दबोच कर जमकर पिटाई की। इसके बाद प्रेमपुर चौकी के सुपुर्द कर दिया।
सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम सतेंद्र (30) पुत्र बच्चूलाल गिहार और शिवम पुत्र संजय गिहार निवासी नगला चिंता थाना अछल्दा जनपद औरैया बताए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली में पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। काम शुरू होते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें