फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे पर पहरा सख्त, ड्रोन कैमरे से निगरानी

विज्ञापन
लाखन तिराहे पर जुमें की निगरानी करने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग कराते कोतवाली प्रभारी नागेंद्? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर में चौकसी रही। सभी चौराहों पर पुलिस का पहरा रहा। सभी मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। एसपी ने भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर में एक बजे के करीब जिला मुख्यालय पर चार ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई गई। ड्रोन कैमरों के साथ सदर कोेतवाली पुलिस छानबीन में जुटी रही। सदर कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक व एसआई राजीव पांडेय के साथ शहर के लाखन तिराहे से लेकर मकरंदनगर व शहर की अन्य मस्जिदों के पास पहुंच निगरानी की। खुफिया तंत्र भी शहर में लगा रहा।
लोगों ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिद में नमाज नहीं पड़ी। शहर में पुलिस व्यवस्था की निगरानी करने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी निकले लेकिन उन्हें सभी जगह पुलिस मुस्तैद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें