कन्नौज। जसोदा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर और छिबरामऊ कोतवाल समेत शुक्रवार को 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जसोदा स्टेशन को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है और छिबरामऊ कोतवाली को भी हॉटस्पॉट घोषित कर लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
नए पॉजिटिव के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1047 पहुंच गई। इसमें 268 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों में उपचार हो रहा है और 772 लोग हुए ठीक हो चुके हैं। आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या 87 हो गई है। शुक्रवार को 11 और लोगों की कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्टेशन मास्टर के पॉजिटिव मिलने के कारण शनिवार शाम छह बजे तक स्टेशन बंद रहेगा। कासन से ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। इसी तरह छिबरामऊ कोतवाली के बाहर लोगों की फरियाद सुनी जाएगी।
ये निकले पॉजिटिव
47 वर्षीय स्टेशन मास्टर जसोदा, फिरोजपुर उमर्दा में 36 वर्षीय युवक, सरायमीरा कन्नौज में 35 वर्षीय युवती, कुतलुपुर मकरंदनगर में 55 वर्षीय व्यक्ति, चौहट्टा कन्नौज में 47 वर्षीय महिला, काजीपुरा में 60 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन कन्नौज में 40 वर्षीय सिपाही, दाईपुर में 30 वर्षीय महिला, तिर्वा क्रासिंग पेट्रोल पंप के पास 37 वर्षीय महिला, गढ़िया कछपुरवा में 25 वर्षीय युवक, सरायमीरा में 21 वर्षीय युवती, जवाहरनगर तिर्वा में 23 वर्षीय युवक, गांधी चौराहा में 44 वर्षीय युवक, लाख इंदरगढ़ में 32 वर्षीय युवक, इंदरगढ़ में 12 वर्षीय किशोर, आठ वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, सरायप्रयाग में 24 वर्षीय युवक, कटरा बहादुर में 35 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 04 वर्षीय बालक, 35 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, 36 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, सुभाष नगर नई बस्ती बाईपास गुरसहायगंज में 29 वर्षीय युवती, युसुफपुर भगवान में 23 वर्षीय युवक।
स्वास्थ्य टीम ने 50 लोगों के लिए सैंपल
तालग्राम। अमोलर पंचायत के तीस वर्षीय रोजगार सेवक के पॉजिटिव मिलने के बाद लेखपाल मोनिका मिश्रा, सचिव राजेंद्र सिंह ने बरियापुर्वा गांव के मुख्य मार्गों पर बैरियर लगा कर सील कर दिया। एमओआईसी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ने टीम के साथ ग्रामीणों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की और 50 लोगों के सैंपल लिए। कुछ संदिग्ध लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद