फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग लगाने से रोका

विज्ञापन
व्यापारियों को समझाते् कोतवाल राजा दिनेश सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोरोना मरीज मिलने के बाद जीटी रोड पर बैरिकेडिंग लगाने का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पालिका कर्मियों की सूचना पर कोतवाल पीएसी बल के साथ पहुंचे तब व्यापारी मान गए। इसके बाद बैरिकेडिंग लगाकर रोड को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के निकट रहने वाले सर्राफा व्यापारी और उनके पुत्र करीब 13 दिन पूर्व करोना पॉजिटिव निकले थे। दोनों को घर में क्वारंटाइन कर दिया गया था। इसके बाद कुछ अन्य लोग भी पॉजिटिव निकल आए। इस पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका कर्मचारी मोहल्ले को सील करने पहुंच गए। कई व्यापारी वहां पहुंचे और बैरिकेडिंग लगाने का विरोध किया।
सूचना मिलने पर नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और नए मरीज का हवाला देकर बैरीकेडिंग करने की बात कही। व्यापारी नहीं माने तो पुलिस को सूचना दी गई। पीएसी बल के साथ पहुंचे कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने व्यापारियों को समझाया, उनसे कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर इलाके को सील किया जा रहा है। काफी देर चली वार्ता के बाद व्यापारी मान गए। इसके बाद जीटी रोड और सब्जी मंडी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें