फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर मिला विवाहिता का शव, परिजन भागे

विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। बेहटा में विवाहिता का शव बुधवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पति की पिटाई से फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बेहटा रामपुर निवासी सीमा (30) पत्नी हरिओम का शव सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के पति हरिओम, देवर, ननद, सास व ससुर फरार हो गए थे। जानकारी पाकर मृतका के भाई गांव मामन थाना ऊसराहार इटावा निवासी दिनेश पुत्र लालाराम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या कर भाग जाने का आरोप लगाया। जानकारी पर सीओ शिवकुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर में मौजूद मृतका के बच्चों व पड़ोसियों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए।
भाई दिनेश ने बताया कि बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। रक्षाबंधन पर बहन सीमा के घर न आने पर वह दूसरे दिन राखी बंधवाने आया था,शराब के नशे में हरिओम ने सीमा से मारपीट की। इसके बाद वह लौट गया था। मृतका का पति प्राइवेट गाड़ी चलाता है। उसके तीन पुत्रियां जान्हवी, सिमरन व मानवी हैं। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका है।
विज्ञापन

पापा ने मां के शव को फंदे से उतारा था नीचे
सौरिख। मां की मौत से स्तब्ध छह साल की जान्हवी ने कापंते शब्दों के साथ पुलिस को बताया कि मां को मंगलवार को पापा ने पीटा था। इसके चलते मां ने फांसी लगा ली। पापा ने मां के शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया और भाग गए। उसके पिता अक्सर शराब के नशे में मां से मारपीट करते थे।
बेटा न होने से आक्रोशित था हरिओम
सौरिख। हरिओम के तीन पुत्रियां हैं। छह साल की जान्हवी, तीन साल की सिमरन व छह माह की मानवी है। बेटे की चाह में हरिओम शराब पीने लगा। बेटा न होने के कारण वह पत्नी से मारपीट करता था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि सीमा की मौत के बाद बच्चियों का पालन पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें