फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशु से टकराकर घायल हुए बाइक सवार भाई-बहन

विज्ञापन
एबुलेंस में घायल पड़े भाई-बहन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। नगर में बिधूना मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने मंगलवार को अन्ना पशु से बाइक टकराने से भाई और बहन घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

खड़िनी निवासी भारत शाक्य की बेटी पूनम पत्नी शिवरतन निवासी कल्यानपुर थाना छिबरामऊ रक्षाबंधन पर मायके आई थी। मंगलवार को भाई कन्हैया उसे बाइक पर ससुराल ले जा रहा था।
सौरिख बिधूना मार्ग पर स्थित एचआई कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर अन्ना पशु आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इससे भाई बहन सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने से दोनों को ज्यादा चोटें आईं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

अन्ना पशु के हमले से बाइक सवार घायल
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम नगला खरगाई निवासी सुरजीत कुमार पुत्र ग्रंथ सिंह रक्षाबंधन पर बाइक से मिठाई लेने खड़िनी बाजार गए थे। लौटते समय सांड़ उन पर हमला कर दिया। जिसमें सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सुरजीत को सांड़ से बचाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। बाइक सवार सुरजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें