फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से दो गांवों की फसलें डूबीं

विज्ञापन
गंगा में बाढ़ के पानी से डूबने लगा पक्का घाट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। कासिमपुर और बक्शीपुरवा के खेतों की फसलें पानी में डूब गई हैं और आसपास के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों के लोग सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने और बरसात के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल आयोग के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया शनिवार से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा जो सोमवार 12 बजे 123.970 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। अब चेतावनी बिंदु 124.970 एक मीटर दूर है। जल स्तर बढ़ने से पानी कासिमपुर गांव के नजदीक पहुंच गया है।
कासिमपुर बख्सीपूर्वा, गुमटियां, मेहंदीपुर, टुकुरियन, अड़ंगापुर, गुलाबपुरवा, चौरा चांदपुर, सलेमपुर और चौधरियापुर के लोग भी बाढ़ को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। कासिमपुर और बख्सीपुरवा के खेतों तक पानी पहुंचने से सब्जियों की फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं खबर
कन्नौज। गंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर पूरी तरह से बेखबर हैं। अगर ऐसे में अचानक पानी बढ़ता है, तो कटरी के ग्रामीणों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ने की अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं हुई है। जल आयोग से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें