फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ पर पताका, घरों में जलाए दीपक

विज्ञापन
शहर के पठकाना मोहल्ले में मकान की छत पर दीपक जलाती महिलाएं व बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। अयोध्या में श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की तैयारी के बीच जिले में भी श्रीराम के स्वागत की भव्य तैयारी स्वागत की तैयारी की गई है। सड़कों पर भगवा ध्वज फहराने के साथ घरों में दीप जलाए गए। बुधवार को घर-घर दीप जलाकर श्रीराम की जय जयकार होगी।
विज्ञापन

पिछले मंगलवार को भक्तों ने अपने परिचितों को दीया और भगवा ध्वज दिए थे। सभी से मंगलवार व बुधवार को घरों पर दीप जलाने और ध्वज फराने की अपील भी की गई थी। मंगलवार को तिर्वा की सड़कों के साथ कई घरों पर ध्वज लगाए गए। कई भक्तों ने घरों पर दीप जलाकर मंदिर निर्माण का उत्सव शुरू कर दिया। लोग टेलीवीजन पर अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम को देखकर गदगद होते रहे।
उधर, योगी सेना ने कोरोना महामारी के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि घरों पर रहकर ही भगवा झंडा व दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम के आगमन का महापर्व को मनाएं। जिला अध्यक्ष गोपाल पांडेय ने बताया चिंतामणि मंदिर में योगी सेना 1100 दीपों जलाएगी। इसमें केवल पांच कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। तैयारी में योगी सेना के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर अग्निहोत्री, नगर उपाध्यक्ष रितेश कुशवाहा , युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि, आई टी प्रमुख देवेश कुशवाहा लगे रहे।
विज्ञापन

भगवान को दिया वचन पूरा हुआ
महादेवी गंगा घाट आश्रम के दंडी स्वामी प्रकाशा नंद महाराज का कहना है कि बहुत बड़े मुद्दे का अंत हुआ है। जो भक्तों ने वर्षो से राम मंदिर निर्माण की प्रार्थना की थी वह पूरी होने वाली है। सभी हिंदुओं की आस्ता का प्रतीक भगवान राम की जन्म स्थलीय पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो। देश में भगवान रास की तरह राम राज कायम हो। भगवान राम के मंदिर निर्माण की लगातार लड़ाई लड़ते रहे। आज वह वक्त आ गया है जब भगवान श्री राम का मंदिर का निर्माण शुरू होगा।
सरयू का जल लेकर लिया था संकल्प
कन्नौज। व्यापारी नेता अनिल गुप्ता का कहना है कि विवादित ढांचा गिराने के दौरान सरयू नदी का जल लेकर जो भक्तों ने संकल्प लिया था वह पूरा हो रहा है। लंबी लड़ाई के बाद वह वक्त आया है जिसकी भक्तों को तलाश थी। जिले से तीन लोग उनके साथ अयोध्या गए थे। तब सभी ने सरयू नदी में स्नान करने के दौरान हाथ में जल लेकर यह प्रण किया था कि भगवान राम का भब्य मंदिर का निर्माण करा कर ही चैन लेंगे। भगवान राम के मंदिर निर्माण की अलख को भाजपा सरकार ने लगातार जारी रखा। इसी का नतीजा है कि आज भगवान के मंदिर निर्माण होने जा रहा है।
फोटो 23- सुशील पांडेय
भक्तों की मेहनत रंग लाई
बाबा गौरी शंकर कांवरिया सेवा समिति के पदाधिकारी सुशील पांडेय का कहना है कि आज भक्तों की मेहनत रंग लाई है। वर्षो चलती आ रही भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की मुहिम के गवाहा कई भक्तों के सामने मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। इससे अच्छे पल भक्तों के लिए नहीं हो सकते। बुधवार को भक्त अपने दरवाजे पर दीपक जलाकर भगवान श्री राम की प्रार्थना करें। हिंदुओं के लिए इससे बड़ा कोई पर्व नहीं है। भगवान राम ने कई वर्ष तिरपाल में काटे। अब उनको स्थायी भवन मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें