सौरिख (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर के सामने शाम करीब साढ़े पांच बजे बेकाबू कार पलटने से दो लोग घायल हो गए। कार में सवार 632/56 कामता चिनहाट लखनऊ निवासी गौरव पुत्र ओम प्रकाश, मां सरोज (55), बहन गुंजन, छोटा भाई अनुज के साथ दिल्ली जा रहे थे।
कार डिवाइडर की जाली तोड़कर दूसरी ओर पलटने से उसमें कई वाहन टकराने से बचे। यूपीडा की एंबुलेंस व पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने घायल गौरव व सरोज को सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया। बहन गुंजन और छोटे भाई अनुज को मामूली चोटें आई। गौरव ने बताया बारिश की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। संवाद