फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनता का गुमराह कर रही केंद्र सरकार- मुन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे (मुन्ना) ने कहा कि भाजपा सरकार की न तो कोई रीति और न ही नीति। झूठी बयानबाजी के सहारे जनता को गुमराह करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई बैठक में कहा कि चाहे चीन के साथ विवाद हो या फिर पाकिस्तान के साथ। यहां तक की कोरोना संक्रमण बीमारी को लेकर केंद्र सरकार ने झूठी बयानबाजी कर जनता के साथ छल किया। सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना है।
कांग्रेज जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा वर्ग रोजगार के लिए, किसान खाद पानी व बिजली के लिए परेशान है। इसके बाद भी सरकार पेट्रो पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर आम आदमी को शोषण करने में जुटी है। जनता ने कांग्रेस की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इससे पहले सेवादल जिला महामंत्री विनोद दुबे उर्फ पप्पू ने साजिद एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ व राजपाल सिंह यादव उर्फ पिंटू सहित कई युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोआर्डिनेटर संजय पॉल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें