फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन, सपाइयों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सपाइयों ने शुक्रवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। सपाइयों ने प्रदेश में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संतोष गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम गौरव शुक्ला ज्ञापन दिया गया। इसमें सपाइयों ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से भय व आतंक व्याप्त है। कानपुर, गोंडा, गोरखपुर, बुलंदशहर में ताबड़तोड़ अपहरण, लूट, डकैती, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश दहल रहा है। भू माफिया, गुंडा माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, सट्टा माफिया की बाढ़ आ गई है। इस सरकार में कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या व 12 पुलिस कर्मियों का घायल होना दर्शाता है कि प्रदेश में पूरी तरह आतंक फैला है। बदमाश पुलिस का व पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है।
प्रदेश सरकार ने बदमाश व माफियाओं को संरक्षण दे रखा है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में विजय शुक्ला, दिनेश यादव, अनिल यादव, अमित दिवाकर, रजनेश कुमार यादव, हिमांशु वर्मा, अजय कुमार, जयवीर सिंह, यज्ञमित्र सिंह, राहुल कुमार व घनश्याम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें