फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलखरिया गांव में बनेगा जयगुरुदेव धर्म प्रचार आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के जलखरिया गांव में बाबा जय गुरुदेव का धर्म प्रचारक आश्रम बनेगा। इसके लिए भक्तों ने तीन बीघा जमीन दान दी है। जयगुरुदेव धर्म प्रचार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को जमीन का देखकर आश्रम निर्माण की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज शुक्रवार को आश्रम के लिए जमीन देखने पहुंचे थे। ये जमीन जयगुरुदेव के अनुयायी जलखरिया निवासी नरेंद्र सिंह, बबलू उर्फ राघवेंद्र ने दी है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास सामूहिक सहयोग आश्रम बनाया जाएगा। जमीन देखने के बाद पंकज महाराज ने सत्संग भी किया। उन्होंने कहा कि जय गुरुदेव नाम के सुमरिन से ही बेड़ा पार होगा। उन्होंने बताया कि आश्रम से शाकाहार, मद्यनिषेध, धर्म का प्रचार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह, वेदराम, घासीराम, जयवीर, कृपाल सिंह, रामऔतार, जयसिंह, रामबाबू, बादाम सिंह, सतेंद्र सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलखरिया में पंजय महाराज के आने की जानकारी पर सैकड़ों अनुयायी पहुंच गए। सामाजिक दूरी का भी कई लोग ध्यान नहीं रख पाए। करीब दो घंटे तक जमावड़ा रहा। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है, पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें