फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही बुखार पीड़िता, कोरोना के शक में नहीं किया इलाज, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बुखार से पीड़ित महिला को पति मंगलवार शाम को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा लेकिन कोरोना की आशंका में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ नहीं लगाया। पति इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन डॉक्टर नहीं पसीजे, कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। निराश युवक पत्नी का शव लेकर चला गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर ठकुरन निवासी शिवम की पत्नी रुचि (30) को बुखार आ रहा था। सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई। पति और परिवार के लोग निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पति शिवम शाम करीब पांच बजे रुचि को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा। कोरोना की आशंका में कोई स्वास्थ्य कर्मी रुचि के करीब नहीं आया। शिवम चीख-चीख कर पत्नी को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने हाथ नहीं लगाया। कुछ देर बाद रूचि ने दम तोड़ दिया। पीड़ित शिवम ने चिकित्सकों पर इजाज न करने का आरोप लगाया और शव को लेकर चला गया।
इमरजेंसी में तैनात डा. रवि शर्मा ने बताया कि महिला कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। किसी निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। सीएमएस डा. शक्ति बसु ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन अगर इलाज में लापरवाही बरती गई है तो जांच कराकर जिम्मेदार डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें