फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद, दुधमुंहे को जमीन पर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम नगरिया गोपाल में बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे के एक माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव के घनश्याम सिंह का भाई महावीर में घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में मंगलवार को दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। पास ही घनश्याम का एक माह का बेटा सुधांशु चारपाई पर लेटा था। विवाद के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घनश्याम का आरोप है कि बेटा को महावीर ने उठाकर जमीन पर फेंक दिया।
घनश्याम सुधांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घनश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें