फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में लापरवाही किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य वित्त व केंद्र वित्त से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा न करने वाले सचिवों पर विभागीय कार्रवाई तय होगी। एडीओ पंचायत बराबर मानीटरिंग कर कार्यालय को रिपोर्ट देंगे। यह बात सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने विकास भवन सभागार में अधीनस्थों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर 2020-21 में ग्राम पंचायतों में तमाम काम कराए जाएंगे। कुछ समय पहले हुई बैठक में सचिवों से कार्ययोजना तैयार करा ली गई थी, इससे कि पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य कराए जा सकें।
गांवों में बेहतर ढंग से पानी की टंकी का संचालन, बिजली का भुगतान व हैंडपंपों की मरम्मत, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय, आपरेशन कायाकल्प, गोवंश आश्रय स्थलों का विकास समेत अन्य कार्य होंगे। सभी सचिवों को कार्ययोजना के मुताबिक काम कराने के आदेश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत से गांव में होने वाले कामों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें