फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। जरिहापुर गांव में अधूरे पड़े नाले के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष में एक पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके दरवाजे पर तालाब है। बरसात की वजह से उनके व आसपास के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है, जिसकी शिकायत पर शनिवार को करीब 11 बजे अधिकारी जांच करने आए थे। चचेरे भतीजे सोनू ने सड़क के किनारे नाला निर्माण कराए जाने की बात कही। इसी पर गांव के दीपू उर्फ सत्यवीर, रामरतन, सर्वेश, बृजेश, राजू, विक्रम, बबलू, अभिजीत ने धारदार हथियार व असलहों के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके कारखाने में घुस आए थे। उनके अलावा सोनू, पुत्री लक्ष्मी, अभिषेक, आशीष, शालिनी, गोलू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
दीपू व सर्वेश ने धारदार हथियार से उसके व भतीजे सोनू के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए थे। आरोप है कि विपक्षियों के साथ आए 15-16 अज्ञात लोगों ने कारखाने का बाहर से गेट बंद कर दिया और पथराव करते रहे। बाद में यह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें