कन्नौज। फिटनेस में लापरवाही बरतने वाले स्कूली वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर चुका है। अलग-अलग टीमें गठित कर स्कूलों में वाहनों की जांच कराई जा रही है। ताकि समय रहते स्कूली वाहनों की फिटनेस व मानकों को पूरा कराया जा सके।
करीब 200 स्कूली वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय में दर्ज हैं। अधिकतर वाहन स्वामियों द्वारा स्कूली वाहनों की फिटनेस करा ली गई है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे वाहन स्वामी हैं, जिन्होंने वाहनों की फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया है। विभाग द्वारा उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर आगाह किया गया है। ताकि वह समय रहते वाहनों की फिटनेस आदि की जांच करवा लें। उप संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी ने बताया कि टीमें गठित कर स्कूली वाहनों का निरीक्षण कराया जा रहा है। ताकि शेष वाहनों की फिटनेस आदि समय से हो सके।