फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन उपचार देकर भूल गया स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
जिला अस्पताल की लैब में ब्लड का सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बालापीर मोहल्ले में बुखार से पीड़ित मरीजों को एक दिन उपचार देने के बाद स्वास्थ्य विभाग भूल गया। गुरुवार को टीम मोहल्ले में नहीं पहुंची। इससे मरीज निजी चिकित्सक से उपचार कराने के लिए मजबूर हैं। मोहल्ले में 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिला अस्पताल में एक माह में 25 जांचों में सात लोग मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। इनमें डेंगू के तीन मरीज बालापीर मोहल्ले के हैं।
विज्ञापन

इन दिनों शहर और देहात में मलेरिया, डेंगू के रोगी मिल रहे हैं। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। मलेरिया, डेंगू के साथ ही वायरल फीवर चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा है। इन्हीं रोगों की चपेट में शहर का बालापीर मोहल्ला है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिन पहले गई थी। टीम ने पूरे मोहल्ले में जांच कराई। इस दौरान बुखार के 63 रोगी मिले। बुखार से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक हरिकृष्ण राजपूत ने जांच के बाद उपचार दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा नहीं पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।
निजी चिकित्सकों से करा रहे इलाज
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीज निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। मोहल्ले के शहाबुद्दीन ने बताया कि टीम तीन दिन पहले आई थी। पहले से बीमार लोगों को देखा था। अब कई नए मरीज बुखार की चपेट में हैं। यह निजी चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ठीक तरह से नहीं होती सफाई
मोहल्ले के बदरुद्दीन का कहना है कि मोहल्ले में ठीक तरह से सफाई नहीं होती है। उठान के बाद भी कूड़ा पड़ा रहता है। शाम होने तक हर जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं। मुख्य मार्ग के अलावा कूडे़ पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। मोहल्ले में वायरल फीवर का कहर जारी है। तकरीबन हर घर में कोई न कोई बीमार है।
विज्ञापन

एएनएम को मोहल्ले में लगाया गया: सीएमओ
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि बालापीर में मरीजों को देखने और उपचार देने के लिए एएनएम को लगाया गया है। वह जांच कर उपचार दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें