कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के ग्राम मिरुअन मढ़हा की कोटेदार समेत दो के खिलाफ फर्जीवाड़ा की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को दर्ज की है।
क्षेत्र के मिरुअन मढ़हा ग्राम निवासी हरीशंकर ने कोटेदार नन्ही देवी पर फर्जी स्थानांतरण प्रमाणपत्र टीसी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया कि टीसी प्रमाण पत्र में पिता का नाम मैकूलाल, व निवासी गंगा दरवाजा बुद्ध विहार फर्रुखाबाद दर्ज था। साथ ही कक्षा छह की टीसी प्रमाणपत्र पर प्रधानाध्यापक व मिलानकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर हैं। दिनांक भी अंकित नहीं है। आरोप लगाया कि कोटेदार ने दोनों फर्जी टीसी प्रमाणपत्र का प्रयोग कर सरकारी राशन की दुकान के आवेदन में किया है।
पीड़ित की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने फर्रुखाबाद खंड शिक्षा अधिकारी ने संरक्षित विद्यालय की प्रधानाचार्या रामचाहती को टीसी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए निर्देशित किया। तब प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय 15 वर्षों से बंद है। इस कारण विद्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख नष्ट हो चुके हैं। कोटेदार नन्ही देवी के कोई अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं। साथ ही बताया कि टीसी प्रमाणपत्र पर किसने हस्ताक्षर किए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। साथ ही राशन की दुकान संचालित होने वाले भवन के मालिक घनश्याम सैनी भी संलिप्त है। ठठिया थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।