फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती में अफसरों ने राशन का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। अफसरों ने लॉकडाउन के दौरान गिहार बस्ती में जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद हो गई हैं। पुलिस द्वारा गोद लिए गांव कोतवाली के बलनपुर डेरा की महिलाओं ने बताया वे गरीब हैं, उनके यहां राशन समाप्त हो चुका है। बच्चे भूखे घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने गांव में सभी घरों के मुखिया की सूची के हिसाब से राशन उपलब्ध कराया। एडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वे कंट्रोल रूम या किसी अधिकारी को फोन करके परेशानी बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें