फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि के खिलापु अभद्र वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित भाषा व गालीगलौज वाले वीडियो पोस्ट कर राजनीतिक छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर की तहरीर पर कोतवाली छिबरामऊ पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम नगला लक्षीराम निवासी अक्षय शाक्य ने बताया कि भाभी प्रिया शाक्य वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और उनके भाई ओमकार शाक्य प्रतिनिधि हैं। आरोप है कि कुछ लोग साजिश के तहत सोशल मीडिया पर गालीगलौज भरे वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इसका मकसद परिवार व जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।
कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मदारपुर निवासी छोटू वर्मा, कमालपुर निवासी ऋषभ शाक्य, नाम पता अज्ञात आईडी धारक सम्राट शाक्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर व सोशल मीडिया आईडी के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें