विकास भवन में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ओ लेवल
कंप्यूटर को लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस
दौरान उनसे सवाल दागे गए। हालांकि, साक्षात्कार के बाद आए सभी अभ्यर्थियों
का चयन कर लिया गया।
ज्ञात हो कि पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से ओ-लेवल
कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। ओ लेवल का प्रशिक्षण प्राप्त करने
वाले बेरोजगार युवक-युवतियों को दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये
की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हालांकि, ट्रेनिंग प्राप्त करने के
बाद लगभग सभी अभ्यर्थियों को जॉब मिल जाती है।
विकास भवन में सीडीओ उदयराज
यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु
शेखर, एनसीए कंप्यूटर के प्रबंधक एमएच राठौर ने साक्षात्कार देने के लिए आए
युवक-युवतियों से बेसिक सवाल दागे। उनसे कंप्यूटर की उपयोगिता सहित अन्य
सवाल पूछे।
इस दौरान तमाम अभ्यर्थियों ने सही जवाब दिए तो कुछ उन
सवालों पर टालमटोल करते नजर। पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल ने कहा कि
ओ-लेवल कंप्यूटर के लिए शासन से 92 का लक्ष्य मिला है। इसमें प्रथम बैच का
साक्षात्कार आयोजित कर 28 का चयन किया जा चुका है।
दूसरे बैच के
साक्षात्कार में 38 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 35 उपस्थित हुए।
साक्षात्कार देने के लिए आए सभी अभ्यर्थी उपर्युक्त हैं, सभी का चयन कर
लिया गया।