बीएसए कार्यालय में शनिवार को टीचरों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
बीएसए रामकरन यादव को सौंपे मांगपत्र में कहा कि सभी टीचरों की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नवंबर 15 में सहायक टीचर पद पर हो चुकी है।
तीन महीने व्यतीत होने के बावजूद अभी तक वेतन निर्गत नहीं हुआ, जबकि
प्रदेश के लगभग 12 जिलों हाथरस, सीतापुर, लखीमपुर सहित कई अन्य जिलों में
वेतन निकाला जा चुका है। कहा कि शिक्षामित्र, गणित, विज्ञान टीचरों का
भुगतान दो वेरिफिकेशन पर किया जा रहा, जबकि 72,825 शिक्षक भर्ती के
शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
इस बाबत टीईटी मोर्चा हाईकोर्ट में
कई जिलों को मिलाकर एक वाद दायर करने जा रहा है। उन्होंने दो वेरिफिकेशन
पर वेतन जारी करने की मांग की। इस मौके पर विजय सिंह तोमर, दलवेंद्र सिंह,
जया तिवारी, गोपाल गुप्ता, निशा पाल, विनय गुप्ता, विक्रांत आदि मौजूद थे।