फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पकी गेहूं फसल को निगल रहे बिजली के तार

विज्ञापन
फोटो:10: गेहूं की फसल के ऊपर से निकली बिजली लाइन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। किसान के खेतों में तैयार गेहूं फसल पककर लहलहा रही है। खून पसीने से सींच कर तैयार हुई गेहूं की फसल को किसान सजोने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

ऐसे में खेतों से होकर गुजरने वाली जर्जर बिजली लाइन के तार तैयार फसल के लिए काल बनी नजर आ रही है। तेज हवा चलने पर ये लटकते तार आपस में टकराकर चिंगारी करने लगते हैं। इससे फसल में आग लग जाती है।
विज्ञापन

इलाके के तालग्राम, ताहपुर, अमोलर बिजली उपकेंद्रों की रख रखाव के अभाव में लाइनों के तार जर्जर हो गए हैं। खेतों से गुजरे तार नीचे तक लटक गए हैं।
यहां शार्ट सर्किट से आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही व शिथिलता थमने का नाम नहीं ले रही।
एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी के मौसम में चलने वाली तेज हवाओं के कारण तारों के टूटने की आशंका सर्वाधिक होती है।
इसकी रोकथाम के लिए विभाग की ओर से जर्जर तारों की मरम्मत करवाई जा रही है। किसानों को सलाह दी जाती है लाइन के नीचे खड़ी फसल की जल्द कटाई कर ले।
बलनपुर के किसान शिवम कुमार कहा कि किसानों की पूंजी उनकी खेतों में लहलहाती फसल होती है। फसल कटने से पहले जर्जर तारों के स्पार्किंग के चलते आग लगने की आशंका बनी रहती।
विज्ञापन

वहीं ताहपुर के किसान प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल सूखकर खड़ी रहती है। इसमें तनिक सी भी चिंगारी बारूद का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें