फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के 15 छात्रों का विप्रो मल्टीनेशनल कंपनी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 15 छात्र-छात्राओं का चयन मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में हो गया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने चयनितों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र के गांव विधईपुर्वा में बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग के चतुर्थ वर्ष के 15 छात्र-छात्राओं का एक मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में चयन होने पर खुशी की लहर दौड़ गई।
निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना। उन्होंने बताया कि विप्रो लिमिटेड भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका मुख्यालय बंगलूरू में है।
विज्ञापन

यह कंपनी कागनेटिव कंप्यूटिंग, हाईपर-ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, क्लाउड, एनालिटिक्स और उभरती प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग कर इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कन्सल्टिंग एंड बिजनेस प्रोसेस में अपनी सेवा प्रदान करती है।
चयनित होने वाले छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग से आकर्ष श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, राजीव कुमार, आनन्द यादव, आयुष मलिक, पुष्पेंद्र सिंह, अर्चित मिश्रा, अनामिका जायसवाल, इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग विभाग से हर्षित श्रीवास्तव, अनंत पांडेय, आकांक्षा शुक्ला, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग से अमित कुशवाहा, प्रज्ञा जायसवाल, आरती कुमारी, सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सूर्यप्रकाश प्रजापति का प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें