फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले के मौलाना पर हुई एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
NSA crackdown on Maulana for assault on police team - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन में सामूहिक नमाज रोकने पर पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी मौलाना पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनएसए कार्रवाई की लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को शहर के कागजियाना मोहल्ला निवासी साबिर के घर सामूहिक नमाज की सूचना पर उपनिरीक्षक आनंद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने लॉकडाउन में सामूहिक नमाज पर रोक लगाने की बात कही थी। तभी नमाज करा रहे मौलाना अखलाक पुत्र मोहम्मद इश्तिाक निवासी मोहल्ला अल्लामा इकबाल समधन और साबिर ने करीब 50 लोगों के साथ धारदार हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक, साबिर समेत करीब 30 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। रविवार को जिलाधिकारी ने मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ एनएसए कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें