फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब बढ़ौरा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 71 मरीज मिले

विज्ञापन
ग्रामीणों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गुगरापुर। 18 दिन में बुखार से चार लाेगों की मौत के बाद विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और बुधवार को गांव में शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का परीक्षण किया गया, जिनमें 71 बीमार मिले। इन सभी को दवाइयां वितरित की गईं और गांव में लार्वीसाइडल का छिड़काव कराया गया। वहीं, बीडीओ ने सफाई कर्मियों की टीम लगाकर गांव में गंदगी साफ कराई और ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, खंड विकास अधिकारी रतिराम टीम के साथ ग्राम पंचायत भंवरगाढ़ा के मजरा बढ़ौरा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गांव में बुखार के आठ, खांसी-जुकाम के छह, खुजली के 12, दस्त के तीन, आंख के सात, शुगर के पांच, ब्लड प्रेशर के 10 और अन्य बीमारियों के करीब 20 मरीज मिले। इस दौरान लोगों के रक्त के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए पैथोलॉजी भेज दिया गया।
वहीं, बीडीओ ने पूरे गांव का निरीक्षण किया तो हर जगह गंदगी मिली। जलभराव वाले स्थानों की जल निकासी कराई गई। उन्होंने ग्राम प्रधान वेदप्रकाश को निर्देशित किया कि वह गांव में पानी जमा न होने दें। जलभराव में मच्छरों के लार्वा पनपते हैं। गांव में सफाई कर्मी के माध्यम से लार्वीसाइडल का छिड़काव कराया गया। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत मजरे डिलिया भूड़, गुटैया खेड़ा में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मीणा, फार्मासिस्ट डॉ. रवींद्र सचान, बीपीएम विनय गुप्ता, लैब टेक्नीशियन कुलदीप यादव व वार्ड बॉय हरिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें