फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीटी स्कैन और एमआईआर के लिए देनी होगी फीस

विज्ञापन
मेडिकल कालेज का एमआईआर कक्ष। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में मरीजों के लिए सीटी स्कैन व एमआईआर की निशुल्क सुविधा को समाप्त कर दिया गया है। करीब तीन साल से मरीजाें को यह सुविधा निशुल्क मिल रही है। जल्द ही इन जांचों के लिए फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में प्रतिदिन की ओपीडी में लगभग दो हजार के बीच मरीज इलाज कराते हैं। इमरजेंसी वार्ड में सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। करीब तीन साल पहले कालेज में सीटी स्कैन व एमआईआर की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। कालेज में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिलती थी। मरीजों को मोबाइल पर फोटो दी जाती थी। अब कालेज प्रशासन ने मरीजों को मुफ्त में मिलने वाली सुविधा को बंद कर दिया है।
चिकित्सा महानिदेशक को प्रस्ताव भेज कर फीस निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए छह सौ और एमआईआर के लिए दो हजार रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें