फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीपी किट से लैस होंगे डॉक्टर और स्टाफ नर्स

विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सौ शय्या अस्पताल में चिकित्सक व स्टॉफ नर्स पर्सनल प्रोटेक्शन किट से लैस होंगे। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए अलग रास्ता होगा। मंगलवार को सीएमएस ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सौ शय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड के एक कमरे में चार बेड होंगे। सभी बेड पर मच्छरदानी लगी होगी। आइसोलेशन वार्ड में राउंड फिगर में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय व स्वीपरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी कर्मचारी पीपी किट (पर्सनल प्रोटेक्शन किट) से लैस होंगे। आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए अलग रास्ता होगा। इसके आसपास लोगों का आवागमन नहीं होगा।
दोपहर बाद सीएमएस ने चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय व स्वीपरों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के उपायों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें