फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी, हटने लगे बैनर, पोस्टर

Sat, 28 Oct 2017 12:09 AM IST
kannauj
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग पर होर्डिंग हटाते पालिकाकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी पूरी फार्म में नजर आए। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद के निर्देश मिलते ही समस्त नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में अधिकारियों ने अपनी देखरेख में होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटवाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


कन्नौज नगर पालिका क्षेत्र में एसडीएम शालिनी प्रभाकर, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल एके सिंह की देखरेख में प्रमुख चौराहों, तिराहों व अन्य स्थानों पर लगी होर्डिंग को हटवाया गया। होर्डिंग हटाने का कार्य देर रात तक जारी रहा। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक शाम पांच बजे से तिर्वा तहसीलदार महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ब्रजेंद्र नरायन चौधरी व सफाई कर्मियों ने कस्बे के ठठिया रोड चौराहा से बैनर, पोस्टर हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद पोस्ट आफिस चौराहा, गांधी चौक चौराहा, इंदरगढ़ तिराहा, खैरनगर रोड पर दावेदारों के सड़कों पर लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए गए। सभी बैनर, पोस्टर को सफाई कर्मियों की मदद से नलकूप आफिस में रखवाया गया। समधन प्रतिनिधि के मुताबिक वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद्र शाक्य ने कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत में दावेदारों की ओर से प्रचार के लिए लगाई गई होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया। गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब सौ के आसपास होर्डिंग हटाई गई। इस मौके पर सफाई नायक लालाराम, नरेश चंद्र, मो. कामिल, अशोक कुमार, मो. युसुफ वकार, इरफान आदि मौजूद रहे।


छिबरामऊ में भी चला अभियान
छिबरामऊ । निकाय चुनाव की आचार सहिंता लगते ही पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। देर शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह पुष्कर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मुख्य मार्ग पर लगे होडिंग्स, पोस्टरों को हटवाने का काम शुरू कर दिया। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौकी इंचार्ज की देखरेख में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटवाए। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक बसंतराम कुशवाह व नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में अभियान चलाकर चुनाव से संबंधित होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें