फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूरिया की अधिक बिक्री पर दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मक्का का सीजन शुरू होेते ही खाद विक्रेता मनमाने तरीके से किसानों को यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं। दो विक्रेता ने किसानों को अधिक यूरिया दे दी। इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने की स्थिति में लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छह विक्रेताओं की भी जांच की जाएगी। जांच के लिए शुक्रवार को एडीओ कृषि को नामित किया गया है।
विज्ञापन




जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि एक अप्रैल को खाद के पोर्टल पर यूरिया बिक्री की समीक्षा की। समीक्षा में मैसर्स खाद भंडार तेराजाकेट तालग्राम और फौजी खाद भंडार सौरिख के विक्रेता ने किसान को अधिक यूरिया दे दी। तालग्राम और सौरिख ब्लाक के एडीओ कृषि से जांच कराई गई। जांच में दोनों विक्रेताओं के अभिलेख अधूरे मिले। साथ ही किसानों का विवरण नहीं मिला। दो अप्रैल की समीक्षा में राेशनी एग्रीजंक्शन, आशीष खाद भंडार, सुपर ट्रेडर्स, पूर्वी खाद भंडार, सोनू खाद भंडार और गुप्ता ट्रेडर्स के विक्रेता ने अधिक किसान को खाद दे दी। इनकी जांच के लिए एडीओ कृषि को लगाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मार्च में 30 मीट्रिक टन यूरिया और 20 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी बिक्री करने वाले विक्रेताओं को चिह्नित किया जा रहा है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ऐसे विक्रेता को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्रतिदिन खाद वितरण की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें