कन्नौज। बहुचर्चित किशोरी दुष्कर्म कांड में सह-आरोपी पीड़िता की बुआ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख शुक्रवार को आगे बढ़ा दी गई है। पीड़िता की बुआ हाल ही में साध्वी के भेष में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था।
चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में 11 अगस्त 2024 को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की बुआ भी इस कांड में नवाब सिंह की सहयोगी और आरोपी है। उन पर गैंगस्टर और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। चार महीने जेल में रहने के बाद उन्हें इन मामलों में जमानत मिल गई थी। जिसके बाद वह भूमिगत हो गई थीं। कोर्ट में कई तारीखों पर पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने उन्हें तलाश कर गिरफ्तार किया और 27 मार्च को जिला जेल अनौगी भेज दिया। पीड़िता की बुआ के वकील ने गैंगस्टर और पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर दो अप्रैल को सुनवाई थी। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई सोमवार के लिए स्थगित कर दी है। इससे उनकी कानूनी परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं।
......................
जेल से छूटने के बाद बनी भगवाधारी
अधिवक्ता ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी महिला ने संन्यास की दीक्षा ले ली थी। उसका पिंडदान भी हो चुका है और वह साध्वी बन गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर उसे भगवा भेष में ही कोर्ट में पेश किया गया था। उनके इस नए रूप को लेकर जनता में काफी चर्चा है।